Saturday, January 26, 2019

70वाँ गणतंत्र दिवस 2019

अभिनंदन ----
!!!70वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई !!!

आधार छंद- वाचिक भुजंगप्रयात
122  122  122 122
मापनी- लगागा लगागा लगागा लगागा

शहीदों नमन हिंद अपना सुहाना ।
शहादत तुम्हारी नहीं है भुलाना ।

कभी शीश अपना झुका जो नहीं है,
नजर से नजर तुम उठा कर मिलाना ।

मिले मान जीवन मिटाकर कुटिलता,
हमें नेक नीयत सदा  है  बनाना ।

लगे जो हया की कभी बोलियाँ तुम,
हृदय ज्वाल फूटे नहीं चुप  लगाना ।

घुटन भर रहीं राजनीतिक मिसालें,
सिसक तंत्र की है हमीं को मिटाना ।

सजी पालकी हो धरा ओढ़ चूनर,
हरित मातृ अंचल सदा तुम सजाना ।

शिखर भानु शुभ दिन सजाता रहेगा,
नवल क्रांति लेकर हमें पग बढ़ाना ।
डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी

No comments:

Post a Comment